“विनम्र क्षमा सहित”
परमानंद जी महाराज ऐसे संत हैं जिनके वचन सदा प्रेरणादायक रहे हैं और जो सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। ऐसे संत को कोटि-कोटि नमन। 🙏
पर हाल ही की एक घटना दुखद रही एक स्वयंभू कलाकार ने महाराज के समक्ष किडनी दान का नाटक किया जो उसके फ़िल्म प्रचार और व्यक्तिगत ब्रांड बिल्डिंग का हिस्सा था, महाराज के अनुयाइयों ने उसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। इस विवादास्पद व्यक्ति का अतीत सबको पता है।
परमानंद जी महाराज की गरिमा और उनके संदेश की पवित्रता सर्वोपरि है। उसे किसी भी प्रकार की सस्ती नाटकीयता और व्यक्तिगत प्रचार से जोड़ना संत की छवि के अनुकूल नहीं है.
महाराज के अनुयाइयों को इसका ध्यान रखना चाहिए था 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏