Raj Arjun

@rajarjunofficial

official mail id- [email protected]
Followers
71.9k
Following
4
Account Insight
Score
62.38%
Index
Health Rate
%
Users Ratio
17988:1
Weeks posts
एक बाप, एक फ़नकार, और दो सपनों का सफ़र (Part – 2) तो बाक़ी का सफ़र कुछ यूँ है… सारा मुझे बड़ा कर रही थी। उसकी मेहनत, उसकी लगन, उसकी रूहानी शिद्दत- हर दिन मुझे और गहरा कलाकार बना रही थी। ये सिर्फ़ उसकी जीत नहीं थी, ये हमारा रूहानी सफ़र था दो रूहें, एक सफ़र। वो मुझे रोशनी देती थी, मैं उसे छाँव देता था। वो उड़ान थी, मैं आसमान का सुकून। और फिर—2016 में। एक दिन मैं उसे आराम नगर में मुकेश के ऑफ़िस एक ऑडिशन पर लेकर गया। वह अंदर गई… और मैं बाहर ठहर गया। बाहर एक छोटा-सा fishpond था। काँच के उस पार रंगीन मछलियाँ अपने ही दायरे में चुपचाप तैर रही थीं। मैं जानबूझकर उन्हीं मछलियों पर नज़र टिकाए बैठ गया। तभी भीतर से मुकेश बाहर आया और बोला: “राज भाई, एक फ़िल्म कर रहा हूँ Secret Superstar, आप उसके लिए ऑडिशन दे दीजिए।” दरवाज़ा सारा के लिए खुला था, पर उसकी वजह से क़िस्मत मेरे लिए खुल रही थी। कई बार सारा बेटी से ज़्यादा मेरी माँ बन जाती है। उसमें एक ठहराव है, एक तहज़ीब, एक रूहानी सादगी… और एक आग। कभी समझाती है, कभी थाम लेती है, कभी मेरे अंदर के तूफ़ान को बस एक नज़र से शांत कर देती है। इस बार भी बस रोशनी बाँटना चाहती है। और आज… जब वह दुनिया के सामने ‘धुरंदर’ में अपने फ़न की चमक बिखेर रही है तो मेरा दिल सिर्फ़ इतना कहता है— जिसे कभी मैंने थामकर रखा था, आज वही मुझे थामकर उड़ाने लगी है। पहले मैं उसे संभालता था… अब यह मुझे संभाले खड़ी है। मेरी बेटी… मेरी तक़दीर का सबसे खूबसूरत मोड़। मेरे फ़न की सबसे रूहानी ताक़त। लोग कहते हैं, “बेटियाँ पिता का हाथ पकड़कर चलती हैं।” पर मेरी कहानी में— मैं अपनी बेटी का हाथ पकड़कर अपनी मंज़िल तक पहुँचा हूँ। और इस पर मुझे एक खामोश, रूहानी, गहरा फ़ख़्र है। क्योंकि जीतें शोर से नहीं, मोहब्बत से लिखी जाती हैं। मेरी पूरी कहानी के हर मोड़, हर रोशनी, हर सच में एक ही चमक है— कभी हम बच्चों को सहारा देते हैं… और कभी वही बच्चे हमारी रूह को थाम लेते हैं खामोशी से। मोहब्बत से। रोशनी से। और उस रोशनी का नाम— सारा है। #FatherDaughterBond #PoeticStory #SecretSuperstar #RajArjun #PoeticStory #Inspiration #DreamsAndJourney #StoryOfLife #PoetryOfLife #EmotionalStory #BollywoodJourney #LifeLessons #FamilyBond #actorlife@mukeshchhabracc @castingchhabra
825k 968
5 months ago
"एक बाप, एक फ़नकार… और दो सपनों का सफ़र” कई बार ज़िंदगी को समझने के लिए पीछे मुड़कर देखना पड़ता है। और पीछे देखने पर समझ में आता है— हम सोचते रहते हैं कि हम बच्चों की परवरिश कर रहे हैं, पर वक़्त और मौका बता देता है… असल में वही हमें बड़ा कर रहे होते हैं। ⸻ 1999 — एक शहर, एक सपना, और एक अनदेखी लड़ाई 1999 में जब मैं मुंबई आया, दिल में बस दो चीज़ें थीं— भूख… और भरोसा। भूख फ़न की। भरोसा अपने होने पर। न गाड़ी, न पहुँच, न पहचान। एक लड़का… एक सपना… और एक शहर जो हर दिन पूछता था— “सच में चाहिए ये सब?” रोज़ ऑडिशन। रोज़ रिजेक्शन। रोज़ अगला दिन। फिर 2005 में— मेरी ज़िंदगी में एक रूह उतरी। एक नूर आया। सारा .... ⸻ “बेटियाँ नियामत होती हैं”— मैंने सुना था, लेकिन फिर जिया भी। उसके आने के कुछ वक़्त बाद मुझे अपना पहला लीड रोल मिला— राम गोपाल वर्मा की शबरी। फ़िल्म अटक गई, पर उसने मेरे अंदर की आग बुझने नहीं दी। पहली बार लगा— मैं भी कुछ बन सकता हूँ… मैं भी कुछ कर सकता हूँ। और सच यही है— अगर वो रूह मेरी ज़िंदगी में न आती, तो आज मैं वो इंसान भी न होता… और वो फ़नकार भी नहीं बन पाता— जो मैं बन पाया हूँ। ⸻ लोग कहते हैं पिता बेटियों को रास्ता दिखाते हैं… पर मेरी कहानी उलटी है। मैं अपनी जगह तक पहुँचा— अपनी बेटी की वजह से। काम रुकता था, रास्ते धुंधले होते थे, पर वो बड़ी हो रही थी… धीरे-धीरे… चुपचाप… मुझे थामे हुए। मैं टूटा नहीं, मैं भागा नहीं— मैं बस… ठहर गया। क्योंकि उसकी चमकती आँखें हर रोज़ कहती थीं— “खड़े रहो… मुझे अभी तुम्हारी ज़रूरत है।” मैं उसे संभालता था— पर असलमे वो धुरंदर बन कर मुझे संभाल रही थी। ⸻ पिता होना सिर्फ पिता होना नहीं है कभी बाप बनना पड़ता है, कभी दोस्त, कभी भाई… और कभी हवा बनकर ‘गुंजाइश’ देनी पड़ती है। गुंजाइश— जहाँ डर नहीं होता, सिर्फ भरोसा होता है। मैंने उसकी राह नहीं बनाई, मैं बस उसके साथ चल पड़ा। उसके सपनों का पहरेदार नहीं बना— उसका हमसफ़र बना। मैंने सिर्फ इतना कहा— “अपने सपने देखो… मैं पीछे खड़ा हूँ।” और सच यही है— जब हम बच्चों के सपनों पर भरोसा करते हैं, एक दिन बच्चे भी हमारी मंज़िलें रोशन कर देते हैं, धुरंदर बन कर। कहानी अभी बाकी है… बाकी का सफ़र अगली सांस में ..... @saraarjunn #Dhurandhar #saraarjun @castingchhabra @mukeshchhabracc #fatherdaughter #cinemalife #bhopaltheatre #bhopal #daughters #fatherlove#father
1.5m 1,208
5 months ago
"एक लौटती धड़कन " भोपाल से बॉम्बे तक, कारोबार के घराने से कला की दुनिया तक— मेरी राह हमेशा एक्टिंग के इश्क़ और जुनून का सफ़र रही। बचपन से ही मैंने अपनी मंज़िल स्टेज पर तलाश की। भोपाल थिएटर में हबीब तनवीर साहब और कई महान रंगनिर्देशकों संग काम करते हुए मेरे क्राफ़्ट में निखार आया। हर दिन, हर रियाज़, हर रिहर्सल… मैं अपने मुक़द्दर की ओर बढ़ता रहा। फिर मुंबई आ गया। कई सालों बाद Secret Superstar मिली मेरा कोई फ़िल्म बैकग्राउंड नहीं था, लेकिन आपने जो प्यार दिया उसने ज़िंदगी बदल दी। वो तसल्ली… वो सुकून… आज भी दिल में बसा है। और उसके बाद से… मैं अपने वजूद को ज़िंदा रखने और वजूद के एहसास को बनाए रखने के लिए उस सफ़र में चलता गया… चलता गया… काम करता गया… उसी सुकून की तलाश करता रहा… करता रहा… लेकिन आज जब मैंने अपनी बेटी सारा की फ़िल्म धुरंदर का ट्रेलर देखा, तो वही सुकून, वही खामोश तसल्ली फिर दिल में उतर आई। जैसे एक फ़नकार को अपने ही वजूद की धड़कन वापस सुनाई दे जाए। सबसे अच्छा ये लगा कि मैं अकेला नहीं… उसके पीछे आप सब खड़े हैं। धुरंदर की पूरी टीम— Mukesh Chhabra से लेकर Aditya Dhar, Lokesh Dhar, Sanjay Dutt, Akshaye Khanna, Arjun Rampal, Madhavan, Ranveer Singh और Jyoti Deshpande— सब उससे ऐसे जुड़े हैं जैसे एक परिवार। दिल से शुक्रिया। सारा ये मुक़ाम अपनी मेहनत से बना रही है रियाज़, ईमानदारी और खुद को लगातार तराशने से। एक पिता के लिए इससे बढ़कर खुशी क्या होगी। एक पिता के तौर पर मैं हमेशा उसके लिए हाज़िर रहूँगा— उसकी ताक़त बनकर, उसके जज़्बे में साथ देकर, और जब भी ज़रूरत होगी अपने तजुर्बे से उसका सहारा बनकर। और अब… मैं फिर उसी जुनून और सच्चाई के साथ अपने फ़न की राह पर आगे बढ़ रहा हूँ— कुछ ऐसा रचने के लिए जो सिर्फ अच्छा नहीं, बल्कि सच्चा, गहरा, और दिल को छू लेने वाला हो।
677k 683
5 months ago
Papa❤️ Maine jitna aapko dekha hai, utna shayad maine khud ko bhi nahi dekha hoga. Aapne mujhe girne to diya, par har baar girne ke baad uthna hai, yeh zaroor sikha diya. Maine jo bhi seekha hai papa, wo kitaabon se nahi, aapki khamoshi se seekha hai. Aapne mujhe kabhi bade bade shabd nahi diye, par jeene ka tareeka zaroor diya. Aap kehte hain maine aapko sambhala hai, par sach yeh hai papa, main to khud bas aap hi ke sikhaye hue kadmon par chal rahi thi. Aaj agar main thoda bhi kuch kar paa rahi hoon, to wo aapke sabr ka likha hua itihaas hai. Aap kehte hain main aapki roshni hoon, par sach yeh hai papa, wo roshni aap hi ki di hui hai. Main jo bhi hoon papa, wo main nahi hoon, main aapse shuru hua ek safar hoon. Main aapki beti nahi, aapki kahani ka sabse saccha hissa hoon. ❤️
83.7k 526
1 month ago
“बस इतना सा सुकून…” कहानियाँ अक्सर पर्दे पर दिखती हैं… लेकिन कुछ कहानियाँ पर्दे के पीछे चुपचाप लिखी जाती हैं — जहाँ रोशनी कम होती है, पर एहसास ज़्यादा। एक बाप होने के नाते मैंने हमेशा यही चाहा… कि मेरी औलाद को सिर्फ़ काम न मिले, बल्कि वो लोग मिलें जिनके बीच वो अपने काम को बिना डरे, बिना झिझके पूरी सच्चाई से जी सके। माना कि हुनर अपने रास्ते बना लेता है… लेकिन हर हुनर को कभी न कभी किसी की नज़र, किसी का यक़ीन और किसी का साथ चाहिए होता है। शायद मेरी दुनिया के उस छोटे से हुनर को सबसे पहले मुकेश ने ही पहचाना था… और अपने यक़ीन से उसे थाम लिया था। और जब उस पहचान को एक बड़े कैनवास तक पहुँचाने की बात आई… तो वही यक़ीन सबसे मज़बूती से सामने खड़ा रहा। उसके बाद आदित्य धर का भरोसा जुड़ा… जहाँ एक नई आवाज़ को सिर्फ़ सुना नहीं गया… बल्कि समझा भी गया। जहाँ सवालों को जगह मिली… और जवाबों में अपनापन। फिर इस सफ़र में एक एहसास सबसे गहरा था — महफ़ूज़ होने का। एक बेटी जब सेट पर जाती है, तो वो सिर्फ़ अपना किरदार नहीं ले जाती… अपने साथ अपने घर की फ़िक्र भी ले जाती है। और एक बाप… हर रोज़ यही सोचता है — सब ठीक होगा ना। फिर कहीं जाकर ये सुकून मिलता है… कि हाँ, अब सब ठीक है। क्योंकि वहाँ बहुत से क़ाबिल फनकार मौजूद थे… और उन्हीं के बीच एक ऐसा साथ भी था जिसने इस एहसास को और मज़बूत किया। रणवीर सिंह… जिसने ना उम्र के फ़ासले को महसूस होने दिया, ना तजुर्बे का बोझ दिया… ना कभी ये एहसास होने दिया कि सामने कोई नया है। वो बस एक सच्चा फनकार था… जो मेरी दुनिया के उस छोटे से हुनर के साथ खड़ा था। इज़्ज़त के साथ। बराबरी के साथ। पूरी तवज्जो के साथ। और शायद यही वो जगह होती है जहाँ एक कलाकार सिर्फ़ काम नहीं करता… खुद को महफ़ूज़ भी महसूस करता है। जहाँ वो ये भूल जाता है कि वो नया है… और बस अपना सच जीने लगता है। मेरी बेटी सारा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मुकेश की नज़र, आदित्य का भरोसा, और रणवीर का साथ — तीनों मिलकर एक ऐसा माहौल बना गए… जहाँ काम सिर्फ़ काम नहीं रहा… बल्कि एक याद… एक सफ़र… बन गया। शब्द छोटे पड़ जाते हैं… पर एहसास नहीं। और आख़िर में — बस एक बाप की तरफ़ से… तुम लोगों ने मेरी बच्ची को जो इज़्ज़त दी… जो अपनापन दिया… जो महफ़ूज़ उसके लिए दिल से शुक्रिया।
15.9k 113
1 month ago
What does it feel like to watch your child step into the world you once struggled to find your place in? In “Khade Rehna Papa,” actor Raj Arjun shares a deeply personal story about fatherhood, love, and quiet pride, reflecting on his daughter Sara Arjun, who stars in the recent hit film Dhurandar. Performed at Spoken Fest Mumbai 2026, this piece moves through memory, sacrifice, and the unspoken emotions between a parent and child. Full video out on YouTube now! ❤️ CREDITS 🎥 Shot by: Neo Mediaworks ✂ Edited by: Azlan Khan #RajArjun #SaraArjun #Dhurandhar #SpokenFest #SpokenFestMumbai2026
358k 2,042
1 month ago
तलाश-ए-रूह — Part 7 (आख़िरी भाग) अब सुबह कुछ हल्की लगती है। क्योंकि जिस नज़र की फ़िक्र थी, उसमें अब डर नहीं ठहरा। एक मुस्कराहट है बेफ़िक्र, अपनी जगह पर टिकी हुई। और दिल चुपचाप मान लेता है कि उसे वहाँ पहुँचा दिया गया है जहाँ से वो ख़ुद आगे बढ़ सकती है। कहीं क़दमों की आवाज़ है जो लड़खड़ाती नहीं। खेल में डूबा हुआ वक़्त, पसीने में भी एक तसल्ली छोड़ जाता है कि अब रास्ता समझाना नहीं पड़ता। मैं आगे चलने वाला नहीं रहा, पर पीछे खड़ा होने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती। और शायद यही बाप होने की सबसे शांत जीत है कि वो मुझसे आगे निकल गए हैं, उसी मैदान में जहाँ मैं कभी हार गया था। अब जीत-हार का हिसाब मन नहीं रखता। बस ये सुकून काफ़ी है कि सब अपनी-अपनी जगह टिक गए हैं। तलाश अब भी है, मगर अब वो अधूरी नहीं लगती। यहीं रुकना पूरा लगता है। और यहीं से ज़िंदगी, सवाल नहीं—शुक्र बन जाती है। @saraarjunn @suhaan1803 @sanyaarjun #TalashERooh #TalashERoohPart7 #TalashERoohLast #Safar #Sukoon Ruhaniyat BaapAurBeta Fatherhood LifeSettles Gratitude Healing PoetryHindi UrduVibes
3,468 54
3 months ago
Witness Raj Arjun like never before ✨ An actor shaped by theatre, guided by silence, and driven by truth. Working across Hindi, Tamil, Malayalam, and Telugu cinema, Raj Arjun brings depth and quiet intensity to every role, across a body of work that spans many stories and voices. A recipient of the Zee Cine Award, the Indian Television Academy Award for Best Actor, and international honours, among others, his journey found wider recognition with Secret Superstar, a film that brought his work wide appreciation and enduring recognition. From Thalaivii to Article 370, among many others, his performances reflect a deep commitment to honest storytelling. Catch him live at Spoken Fest Mumbai 2026. 🗓 21st & 22nd February, 2026 📍 Jio World Garden, BKC 🎟 Tickets in bio! #RajArjun #SpokenFest2026 #SpokenFestMumbai #MadeOfSharing #MagicOfSharing
951 23
4 months ago
तलाश-ए-रूह — Part 6 (जब अंदर ठहराव ने जवाब देना शुरू किया) मैं चलते-चलते नहीं, थकते-थकते रुक गया था। भागा बहुत था, पर जितना दौड़ा.. उतना ही हाथ खाली रहा। ऐसा नहीं था कि रास्ता खत्म हो गया था.. बस मेरे भीतर चलने की ताक़त कुछ देर के लिए सो गई थी। दिन और साल बिना शोर के गुज़रते रहे। मैं कुछ ढूँढ नहीं रहा था, मैं अपने अंदर बस ठहर सा गया था। उस ठहराव में सारा की मुस्कराहट, और मेरी तरफ उम्मीद से देखती हुई उसकी आँखें, जैसे हल्की रोशनी की तरह थीं, जो मेरे भीतर के अंधेरों को हल्का-हल्का रोशन कर रही थीं। उसकी मौजूदगी मुझे कुछ करने की चाह देती थी— बिना शब्दों के, सिर्फ़ एहसास से। धीरे-धीरे सवाल जुड़ने लगे, और अधूरी चीज़ें भी खुद-ब-ख़ुद जुड़ने लगीं .. लफ़्ज़ों में नहीं, इशारों में थे। धीरे-धीरे समझ आया.. भागते-भागते, बेख़ुद, कई चीज़ें फिसल जाती हैं। और वही जो रुक कर, अपने भीतर ठहर कर, सुकून में महसूस की जाती हैं, धीरे-धीरे अपने रंग में उभरने लगती हैं। तब मुझे समझ में आया क्या मुझे चाहिए नहीं, किस से मुझे लड़ना नहीं, और सबसे अहम बात.. कि अब ख़ुद से झूठ बोलना नहीं। इसी ठहराव में मैं तैयार हो गया था.. अंदर से, पूरी तरह। तलाश अब भी वही है, पर अब वो हड़बड़ी नहीं, वो बेचैनी नहीं। वो धीरे-धीरे अपने रंग में ख़ुद को ढूँढ रही है। बाक़ी का सफ़र… अगली साँस में। #TalaashERuh #RajArjun #Saraarjun #SaraKiRoshni #soulfulpoetry
1,905 29
4 months ago
तलाश-ए-रूह — Part 5 (रुकना भी एक फ़ैसला होता है) बहुत कुछ कर चुकने के बाद जब हाथ में सिर्फ़ वक़्त रह जाए, तो इंसान भागता नहीं— सोचने लगता है। मैं भी वहीं आकर रुका। ज़िंदगी चल रही थी, पर सवाल चलने से आगे निकल चुके थे। काम था, दिन थे, रातें भी— पर मन कहीं टिकता नहीं था। कभी लगता शायद अभी और दौड़ना चाहिए, कभी लगता शायद अब रुककर देखना ज़रूरी है। भीतर एक हल्की-सी थकान थी— जिसका नाम न हार था, न डर। बस समझ की कमी थी। और उसी कमी में मैंने एक चुप-सा फ़ैसला किया। मैंने दुनिया से नहीं— ख़ुद से एक क़दम पीछे हटना चुना। ये रुकना छोड़ देना नहीं था, ये रुकना ख़त्म हो जाना भी नहीं था। ये रुकना ख़ुद को फिर से सुनने की शुरुआत थी। धीरे-धीरे शोर कम हुआ, उम्मीदें हल्की हुईं, और सवाल साफ़ होने लगे। मैं किसी नतीजे पर नहीं पहुँचा— मैं ख़ुद के क़रीब पहुँचा। और शायद यही सबसे ज़रूरी था। तलाश अब भी है, पर अब उसमें हड़बड़ी नहीं। अब सफ़र कहीं पहुँचने के लिए नहीं— ख़ुद के साथ चलने के लिए है। बाक़ी का सफ़र… अगली साँस में... Raj arjun #rajarjun#TalashERooh • #RuknaBhiEkFaisla • #Safar • KhudSeMulakaat • InnerJourney • HindiPoetry • UrduPoetry • Nazm • SoulSearch
1,865 38
4 months ago
तलाश-ए-रूह — Part 4 (जब रुकना भी एक रास्ता बन गया) मुंबई आकर दो–चार सालों में ये समझ आ गया था जिस राह पर चल पड़ा हूँ, वो आसान नहीं है। कहीं-कहीं तो काँटे ही काँटे थे। और धीरे-धीरे ये भी साफ़ होने लगा कि जिस तरह मैं चल रहा हूँ, वो मेरी फ़ितरत से मेल नहीं खा रहा था। पर सवाल ये नहीं था कि रास्ता सही है या गलत.. सवाल ये था कि और कोई रास्ता दिख ही नहीं रहा था। तो मैं चलता रहा। ऑफिस–ऑफिस, लोग–लोग, मुलाक़ातें, उम्मीदें.. और हर बार थोड़ा सा ख़ाली लौट आना। फिर मैंने ख़ुद को ढालने की कोशिश की। कभी अपनी आवाज़ को थोड़ा बदल लिया, कभी अपने अंदाज़ को। कभी वो बनने की कोशिश जो मैं था नहीं.. और कभी वो छोड़ दिया जो मैं था। सब कुछ किया। सब कुछ आज़माया। और फिर भी कुछ हाथ नहीं आया। इसी बीच छोटे-छोटे रोल आते रहे। काम चलता रहा। ज़िंदगी चलती रही। पर जो सबसे अपना था वो मैं ख़ुद था। और वो धीरे-धीरे मेरे ही हाथों से फिसलने लगा। तभी समझ आया .. अगर मैं ख़ुद अपने साथ नहीं रहूँगा, तो मंज़िल किस काम की? और तब .. सब कुछ कर चुकने के बाद, सब कुछ आज़माने के बाद, मैंने भागना नहीं चुना। मैंने रुकना चुना। कुछ साल बिना शोर के गुज़रे। बिना शिकायत के। मुझे लगता है— जब ज़िंदगी में बहुत ज़्यादा उलझन हो, जब ये साफ़ न हो कि जो कर रहे हैं वो अपना है या उधार का.. तो रुक जाना कोई हार नहीं होती। कभी-कभी रास्ता चलने से नहीं, ठहराव से बनता है। उस दौर में कभी अपने आप पर यक़ीन डगमगाने लगता था। कभी लोगों से नज़र मिलाना सीखना पड़ता था। कभी किसी से जुड़ने की चाह, तो कभी सबसे दूर हो जाने की ज़रूरत। कभी ज़िंदगी के मक़सद को समझने की कोशिश, तो कभी अपनी ही साँसों का मतलब टटोलना। कभी किसी साथ को तरसना, कभी बस इतना चाहना कि कोई देख ले और कह दे— “तू ठीक है।” ये साल शोर वाले नहीं थे.. ये साल सब्र वाले थे। पर इन्हीं ख़ामोश सालों में मैं टूट नहीं रहा था.. मैं धीरे-धीरे ख़ुद से वापस मिल रहा था। और तलाश… अब भी जारी है। पर अब वो भटकी हुई नहीं.. वो संभली हुई है। बाक़ी का सफ़र अगली साँस में.. #actorslife#insideout#artisticmood#thoughts#innerjourney
3,198 33
4 months ago
तलाश-ए-रूह” – 3 जहाँ आवाज़ को अपना रास्ता मिला हर सफ़र की एक ख़ामोश शुरुआत होती है… और मेरी शुरुआत हुई एक ऐसी दुकान से, जहाँ काँच के कप सजते थे, सिरेमिक की कटोरियाँ मुस्कराती थीं, और बर्तनों की खनक ज़िंदगी की गवाही देती थी। वो खनक… अजीब थी। जैसे दुनिया को अपनी आवाज़ें मिल चुकी थीं, पर मेरे सपनों को अभी अपने लफ़्ज़ तलाशने थे। भोपाल की उन गर्म दोपहरों में, दुकान के बाहर धूप भी ठहरकर पूछती थी— “तेरी आँखों में ये बेचैन समंदर क्यों है?” थिएटर तब तक ज़िंदगी नहीं था बस दूर से देखा गया एक जादू। पर फिर एक दिन, इरफ़ान भाई मेरी स्क्रीन से निकलकर मेरी रूह में उतर गए। उनको देखकर समझ आया— अभिनय पेशा नहीं, एक इबादत है। एक सजदा… जहाँ आप किरदार नहीं निभाते, अपने भीतर छुपे इंसानों को जगाते हैं। वही पहली लौ थी जो मेरे अंदर जली छोटी थी, पर उजाला… पूरी दुनिया जितना। फिर ज़िंदगी ने संजय मेहता को मेरे रास्ते पर उतारा— एक ऐसे इंसान, उन्होंने मेरी आँखों की बेचैनी सुनी, मेरे सपनों की खरोंच महसूस की, और बिना शोर किए मुझे उस राह पर मोड़ दिया जहाँ कला सिर्फ़ देखी नहीं जाती— साँसों में बोई जाती है। वही रास्ता मुझे उस दहलीज़ तक ले गया जहाँ थिएटर मंच नहीं, मंदिर था— हबीब तनवीर साहब। पहला नाटक… पहली रोशनी… पहली तालियाँ… और पहली बार ये एहसास कि कुछ आवाज़ें रूह से निकलकर सीधे आसमान तक जाती हैं। उन दिनों हर लड़की की मुस्कान कविता थी, हर जूड़े की खुशबू बारिश, हर नज़र— नैन-सुख। ज़िंदगी पहली बार सचमुच ज़िंदा लग रही थी। फिर आया NSD का दरवाज़ा। दो बार गया… तीसरी बार भी लौटा। कुछ लोग इसे नाकामी कहते हैं पर आज समझ में आता है, वो नाकामी नहीं थी, क़िस्मत को रास्ता मोड़ना था। क्योंकि ठीक उसी वक़्त हबीब साहब ने कहा .. “मुंबई जाओ तुम वहीं के लिए बने हो उनकी ये आवाज़ मेरी पीठ पर रखा एक अदृश्य हाथ थी जो आज भी संभाले हुए है। और फिर एक सुबह, मैं पंजाब मेल की खिड़की पर खड़ा था आँखें गीली, दिल हल्का, और रास्ता लंबा। खिड़की भाग रही थी… या मेरी पुरानी ज़िंदगी? आज तक नहीं समझ पाया। बस महसूस किया— मुंबई कोई शहर नहीं, एक इम्तिहान है। और मैं उस इम्तिहान की पहली सीढ़ी चढ़ चुका था। और हाँ… बहुत दूर, बहुत अनजाने में— ज़िंदगी की हवा में एक हल्की-सी आहट थी। एक रौशनी, जो अभी तक नाम नहीं बनी थी, पर आने वाले सालों में मेरी दुनिया को बदलने वाली थी। उसे दुनिया सारा कहेगी— पर उसकी कहानी… अगले हिस्सों में आएगी। अभी के लिए मैं बस इतना कहूँगा बाक़ी का सफ़र… अगली साँस में... #irrfankhan#habeebtanveer#nsd
1,747 48
4 months ago