विश्व प्रसिद्ध प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने सपरिवार 'समविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल' और 'गोकुलम' का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने परम पूज्या दीदी माँ (साध्वी ऋतंभरा जी) का पावन आशीर्वाद लिया। डॉ. विश्वास की ओजस्वी और रसमयी वाणी ने वहाँ उपस्थित बच्चों सहित पूरे वात्सल्य ग्राम परिवार को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभु श्री राम के भजनों की मधुर प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इसी पावन धरा पर दीदी माँ के त्याग और जीवटता को रेखांकित करने वाली पुस्तक "साध्वी ऋतंभरा और श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन" का विमोचन हुआ। यह कृति समाज को राष्ट्रप्रेम की सही दिशा दिखाने और संघर्षों से डटकर लड़ने की प्रेरणा देगी। गोकुलम के सेवा प्रकल्पों और वहाँ के आत्मीय वातावरण को देखकर डॉ. कुमार विश्वास भावुक हो उठे। उन्होंने माताओं और बच्चों से मिलकर दीदी माँ के इस अद्वितीय मानवीय संकल्प की हृदय से सराहना की।
#sadhviritambhara #kumarvishwas #vatsalyagram
परतंत्रता के अंधकार को चीरने हेतु अपने प्राणों को राष्ट्रवेदी पर अर्पित कर ब्रितानी साम्राज्य की नींवों में कम्पन उत्पन्न कर देने वाले, प्रखर क्रांतिधर्मा शहीद सुखदेव थापर जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण कृतज्ञ प्रणाम। 🙏🇮🇳
#SundayBrunch 100% Organic Sunday Brunch At Dr.Kumar Vishwas’s Home
Watch the full episode on Curly Tales youtube channel
Follow @curly.tales for more
#curlytales #sundaybrunch #kumarvishwas #organic