शिविर का दूसरा दिन–
आज, दिनांक 28 नवंबर को,बीरबल शिक्षण संस्थान धरौरा,केराकत के प्रांगण में मेरे द्वारा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को ट्राई-साइकिल, मोटराइज्ड वाहन, एल.एस. बेल्ट सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए।
#akhileshyadav #samajwadiparty🚲 #priyasaroj #viral #trending #uttarpradesh #varanasi
लोक निर्माण विभाग के द्वारा जफराबाद से सेवई नाला मार्ग (2 Km) का हो रहे मरम्मत कार्य का आज औचक निरीक्षण किया।सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।
#priyasaroj #uttarpradesh❤️ #samajwadi #jaunpur
आप सभी के द्वारा दी गई सड़कों की सूची को पी० डब्लू० डी० लोक निर्माण विभाग एवं जिलाधिकारी जौनपुर को अवगत करा दिया गया है।
साथ ही जिन क्षेत्रों की सड़कें अभी सूची में शामिल नहीं हो पाई हैं अथवा जिनकी जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो सकी है, वे आवास पर आकर हमें अवगत कराएं, ताकि शेष सड़कों पर भी शीघ्र कार्यवाही कर क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान किया जा सके।
संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में विकास यादव जी की बहन के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। साथ ही क्षेत्र के अन्य शुभ कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हुई।
#priyasaroj #jaunpur #uttarpardesh #samajwadiparty🚲
नकली तस्वीरें , नाकाम साज़िश
जौनपुर के BJP IT Cell प्रभारी और कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर AI-generated फर्जी तस्वीरें शेयर कर झूठा माहौल बनाने और बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। यह भाजपा की राजनीति नहीं — डर और घबराहट है। महिलाओं के खिलाफ AI-generated cyber अपराध तेज़ी से बढ़ रहे हैं — और यह उसी का उदाहरण है।
इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है और इस प्रकार की हरकतों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
#priyasaroj #samajwadiparty🚲 #uttarpradesh #jaunpur
आवास पर आए सभी आगंतुकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
#priyasaroj #jaunpur #samajwadiparty🚲 #varanasi
कल लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर विकास खंड मछलीशहर के ग्राम गोदना में आंधी-तूफान के कारण घर गिर जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की तथा हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
तत्पश्चात में विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों एवं क्षेत्र के लोगो के सुख दुःख में सम्मिलित होकर लोगों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
आज जिला कलेक्ट्रेट सभागार में लोक निर्माण विभाग, जौनपुर की आयोजित बैठक में मार्गों एवं सेतुओं के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान संसदीय क्षेत्र मछलीशहर की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण एवं नई सड़कों के नवनिर्माण हेतु कार्ययोजना जिलाधिकारी जौनपुर को सौंपते हुए शीघ्र कार्यवाही करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके एवं क्षेत्र के समग्र विकास को गति प्राप्त हो।
लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर के अंतर्गत विधानसभा मड़ियाहूं एवं विधानसभा मछलीशहर में मेरे द्वारा कुछ सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं नवनिर्माण की कार्य योजना दी गई है।