CM Office UP

@cmoffice_up

Official handle of CM Office Uttar Pradesh Join Our WhatsApp Channel Now
Followers
3.9m
Following
7
Account Insight
Score
78.19%
Index
Health Rate
%
Users Ratio
567312:1
Weeks posts
मुख्यमंत्री @myogi_adityanath जी आज बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि उपलक्ष्य में आयोजित ‘अनुदेशक सम्मान समारोह’ एवं चेक वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर बाल वाटिका से लेकर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों हेतु समग्र रिपोर्ट कार्ड का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।
1,476 30
2 hours ago
बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों में 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती के लिए अधियाचन भेजा जा चुका है। बहुत शीघ्र इसके लिए नियुक्ति प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी। साथ ही, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया को भी इससे जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। —मुख्यमंत्री @myogi_adityanath जी
1,672 54
3 hours ago
ऑपरेशन कायाकल्प को नीति आयोग ने देश के समक्ष एक सक्सेस स्टोरी के रूप में प्रस्तुत किया है। इसके माध्यम से बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में आज वे सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं, जो छात्रों के लिए आवश्यक, शिक्षकों की दृष्टि से महत्वपूर्ण तथा विद्यालयों को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए जरूरी थीं। साथ ही, ड्रॉपआउट रेट को नियंत्रित करने की दिशा में भी ये सुविधाएं अत्यंत प्रभावी साबित हुई हैं। — मुख्यमंत्री @myogi_adityanath जी
216 6
3 hours ago
यदि एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित रह जाता है, तो उसका दूरगामी दुष्परिणाम पूरे समाज और देश को भुगतना पड़ता है। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि प्रत्येक बच्चा विद्यालय अवश्य जाए। — मुख्यमंत्री @myogi_adityanath जी
735 42
3 hours ago
अनुदेशकों को ₹17,000 मानदेय दिया जा रहा है। साथ ही, उन्हें ₹5,00,000 का स्वास्थ्य बीमा कवर भी उपलब्ध कराया जाएगा। कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा अनुदेशकों एवं उनके परिवार को प्रदान की जाएगी। —मुख्यमंत्री @myogi_adityanath जी
977 23
3 hours ago
सुशासन और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता… मुख्यमंत्री @myogi_adityanath जी ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित "जनता दर्शन" में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और सभी के प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। #JantaDarshanUP
3,670 106
12 hours ago
मुख्यमंत्री @myogi_adityanath जी ने आज गोरखपुर में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण 'स्वगणना' के अंतर्गत ऑनलाइन प्रपत्र भरकर प्रदेशवासियों से 21 मई तक इस प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता की अपील की। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना है, जिसका उद्देश्य 'हमारी जनगणना-हमारा विकास' की भावना के साथ सटीक आंकड़ों के आधार पर समग्र, समावेशी एवं सुनियोजित विकास को गति देना है। डिजिटल तकनीक के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं सुगम बनाया गया है।
3,904 128
1 day ago
खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय मंच, युवाओं के सपनों को नई उड़ान, 'नया गोरखपुर' गढ़ रहा 'नए उत्तर प्रदेश' की नई पहचान! जनपद गोरखपुर में आज मुख्यमंत्री @myogi_adityanath जी एवं केंद्रीय मंत्री श्री @hardeepspuri जी द्वारा अत्याधुनिक 'गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' (प्रथम चरण) का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया।
8,168 95
1 day ago
मुख्यमंत्री @myogi_adityanath जी आज जनपद गोरखपुर में अत्याधुनिक 'गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' (प्रथम चरण) के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री @hardeepspuri जी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में @upgovt आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर प्रदेश को खेल क्षेत्र में नई पहचान दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है।
3,452 45
1 day ago
अब तक हम 534 खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति दे चुके हैं और 500 खिलाड़ियों की नई भर्ती भी पुनः निकाली गई है। ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप तथा नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। —मुख्यमंत्री @myogi_adityanath जी
1,343 25
1 day ago
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विजन के अनुरूप खेल क्षेत्र में हमारा युवा अपने सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में उसे आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रही है। —मुख्यमंत्री @myogi_adityanath जी
444 12
1 day ago
आज 'गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' (प्रथम चरण) का भूमि पूजन एवं शिलान्यास पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौजवानों और आने वाली पीढ़ियों के लिए खेलकूद गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण दिन है। —मुख्यमंत्री @myogi_adityanath जी
986 26
1 day ago