समझ आता है अब मुझे,
शाम होते ही पक्षियों का तड़पना।
समझ आती है अब,
अपने घोंसले की अहमियत...
.
.
.
.
.
.
#iqoo #iqoo13
#phonephotography
#raipur #sunset #dusk
कौन है तू, क्या करता है, तुझे तो पता ही होगा
कब कब जीता है, और कब मरता है, तुझे तो पता ही होगा
साँसें ले भी रहा है, या सिर्फ उम्मीदों पे ज़िंदा है
ज़िंदा है भी तो कितने कर्ज़ अदा करता है
तुझे तो पता ही होगा....
उसे उड़ना होगा, और उड़ना होगा हर बार,
जब भी मुश्किलों में आए
उसका देश, शहर, दोस्त प्यार या परिवार।
वो थक के हार नहीं सकता,
बस रुक के साँस ले सकता है वो भी बस चार,
पर फिर उसे उड़ना ही होगा, और उड़ना होगा हर बार।
मर्द है ना यार...
Dhak liya Aasman mera, teri imaaraton ne
tere Shor ne, Kha liye sannate mere...
Janta hu, Adhuri hai filhal par kisi din jarur puri karunga
Aap chahe to niche comments me aap bhi kar sakte hai
ता-उम्र भटकते रहे, कारवां की तलाश में,
फिर धीरे से ये इल्म हुआ, अमा यार खुद ही काफी हो,
और तुम्हें क्या है ज़रूरत महफ़िलों की ऐ शोर,
तुम खुद मयख़ाना हो, पैमाना हो, जाम हो और साक़ी हो…